36.8 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

Uttarakhand Weather: पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट आज देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

बृहस्पतिवार को देहरादून में धूप छाई रहने से उमस रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.2 एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.1, मुक्तेश्वर में 25 और न्यू टिहरी में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

79 मार्ग बंद हुए, 84 खोले गए
उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के बुधवार को 79 मार्ग बंद हो गए। बीते मंगलवार भी 126 मार्ग बंद हो गए थे। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि दोनों दिन में कुल 205 मार्ग बंद हुए, पर राहत की बात यह है कि बुधवार को 84 मार्ग खोल दिए गए हैं।

बाकी 121 मार्गों में 5 राज्य मार्ग, 6 मुख्य जिला मार्ग, 4 अन्य जिला मार्ग और 106 ग्रामीण मार्ग हैं। सभी बंद रास्तों को खोलने के लिए राज्य राजमार्गों पर 5 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 6 मशीनें और अन्य जिला मार्गों पर 4 मशीनें व ग्रामीण मार्गों पर 87 मशीनें कार्य कर रही हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर