23.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Uttarakhand: सोमेश्वर के बिंता में एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई; तीन घायल…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट; सोमेश्वर के बिंता में एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। जीप में फंसे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Ad.

सोमेश्वर के बिंता में एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। जीप में फंसे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बिंता क्षेत्र में बीते सोमवार देर रात एक बोलेरो जीप यूके 01 टीए 3022 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। जीप में सवार चालक सहित तीन लोग घंटों जीप में फंसे रहे। सड़क पर आवाजाही कर रहे एक अन्य वाहन चालक की नजर जीप पर पड़ी तो उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि वाहन में सवार गोपाल राम पुत्र हयात राम, दिलीप सिंह पुत्र नारायण सिंह, मोहित सिंह पुत्र गुसांई सिंह भंडारी निवासी बालेगांव घटना में घायल हो गए। तीनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि वाहन के आगे कोई जानवर आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर