30.7 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

अनीता बांगा बनी सपा की महानगर अध्यक्ष व सपना शुक्ला महानगर उपाध्यक्ष…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर- सपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। रुद्रपुर में संपन्न दर्जनों महिलाओं में युवाओं में  सपा का  दामन थामा। समाजवादी पार्टी की रुद्रपुर में जिला कार्य समिति की बैठक में सपा ने जिले में लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को कोसा। जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रवि छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (यूथ ब्रिगेड ) व जिला उधम सिंह नगर के प्रभारी अरविंद यादव ने की।  समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर कुमारी निशा खान का सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। यादव ने कहा कि जिले में लचर कानून व्यवस्था  हो चुकी है। यादव ने कहा हाल ही में जिस प्रकार से रुद्रपुर में निरंतर घटनाएं घटित हो रही हैं उससे आम जनमानस भयभीत हैं। जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा भाजपा सरकार में  लगातार  महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं जिले में पूरी तरीके से जहां कानून व्यवस्था लचर साबित हो रही है ।नर्स  हत्याकांड को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन अपनी जांच को थोपने का कार्य परिवार पर कर रहा है जो कि न्याय उचित नहीं है ।

add:

इस दौरान समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव  निशा खान ने कहा कि  अस्पताल में कार्यरत मरहूम तस्लीम जहां को न्याय दिलवाने के लिए समाजवादी पार्टी सीबीआई जांच की मांग के साथ-साथ एक करोड रुपए उनके परिवार को आर्थिक मदद की सरकार से मांग करती है।सभा में अनीता बांगा को महा नगर अध्यक्ष महिला सभा, सपना शुक्ला को महा नगर उपाध्यक्ष महिला सभा रुद्रपुर, कनिका शाह को महा सचिव महिला सभा रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा निशा खान के नेतृत्व में 1 दर्जन से अधिक महिलाओं ने सपा की सदस्यता ली, इस मौके पर  गीता देवी, राधा आहुजा, फूला रानी स्वाति तिवारी, रेका रानी पार्वती देवी, पूनम रानी कमलजीत,ने सपा की सदस्यता ग्रहण की ।कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अमित  कुमार ,प्रदेश सचिव आकाश यादव, अमरदीप सिंह सिद्धू, राम सिंह सागर, अरविंद दिवाकर, यामीन मंसूरी, टोनी पठान, शंकर यादव, राम सिंह सागर, नाजिम सफी, हर्ष शर्मा मोजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर