36.4 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री गोलोक सेवा धाम कनकपुर में नंद उत्सव मनाया…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर –श्री कृष्ण जन्माष्टमी का अवसर पर श्री गोलोक सेवा धाम कनकपुर में नंद उत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने किया। उन्होंने गोलोक सेवा धाम पहुंचकर नंद उत्सव में प्रतिभाग किया और भगवान कृष्ण का छप्पन भोग लगाकर अभिषेक किया गया ,साथ ही उन्होंने गौ सेवा भी की। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। चुघ ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है और भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण किया जाता है।

add:

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने पूरी दुनिया को एक नई राह दिखाई उनके द्वारा बताए गए सत्य के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने लोक और परलोक को सुधार सकता है। छोड़ने का की गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और हर व्यक्ति जो गौ माता में आस्था रखता है वह उनकी सेवा अवश्य करें। इस दौरान चंद्र अरोड़ा, महंत नारद जोशी, नरेंद्र ठुकराल राज गगनेजा ,अमित मदान, सोनू गाबा, विनोद मदान, वरुण मदान, मुलखराज ठुकराल ,बिट्टू ,केशव मदान ,माधव अरोड़ा ,केशव अरोड़ा, रचना अरोड़ा ,गीता जोशी ,शिखा अरोड़ा ,पूजा मदान, नेहा ,राज कोली आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर