32.3 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

Rudrapur: जानिये क्यों भाजपा किसान मोर्चा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्मदिन… पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू के नेतृत्व में किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता वनखंडी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हवन यज्ञ का आयोजन किया और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु होने की कामना की। उसके पश्चात उन्होंने केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम धामी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल वितरित किए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिश्रा ने कहा की मुख्यमंत्री धामी युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं जिनके नेतृत्व में राज्य का निरंतर विकास किया जा रहा है और उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा युवाओं और किसानों के लिए सरकार सदैव हितैषी रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर