11 C
Rudrapur
Monday, February 10, 2025

Rudrapur: जानिये किस रूप में मनाया पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम युवा भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और सीएम धामी की दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा।

जन्म दिवस की ख़ुशी में विशाल भंडारे का आयोजन

विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों लोगों ने लंगर ग्रहण किया। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है और सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के नए आयाम लिख रही है। चुघ ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार आपस में मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी विकास की सोच रखते हैं और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया: चुघ

चुघ ने कहा कि भाजपा की एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और युवा मोर्चा में रहते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ा उसके पश्चात खटीमा के विधायक बने अपनी कुशल और बेहतरीन कार्यशैली के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और देश-विदेश के मानचित्र पर उत्तराखंड का नाम अंकित किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी सदैव राज्य के लोगों और पार्टी के हित में कार्य करते हैं और उनके नेतृत्व में युवा लगातार पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि आने वाला कल भी भाजपा का ही होगा। उन्होंने सीएम धामी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।

मौजूद लोगों की सूची

इस दौरान जगदीश चंदन जी, अशोक गुम्बर, हरबंस कुमार, नारायण दीपक बंगाल, क्रॉनिक दारांग, रुपेश भाई, रोहित जगा जी, सचिन तनेजा, जगदीश कुमार, राज कोली, सन्नी पासवान, अमित गौड़, राजा सरजु, शिवकुमार शिववु, अक्षय गावा, संतोष शर्मा, सुखदेव सिंह, मनीष चुग, मन्नू जगदीश, सुखीजा उमेश, नीलकंठ विकाश तनेजा, विकाश बंसल, दीपक मुंजाल, गगन गगनप्रीत सिंह, वेदांत जुनेजा, रोहित जग्गा, संजीव गुप्ता, राजेश, सुरेंद्र गुप्ता, गजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर