31.3 C
Rudrapur
Tuesday, March 10, 2026

Rudrapur: सड़क निर्माण की मांग को लेकर फुलसुंगा के लोगों ने किया प्रदर्शन 

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर – सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज फुलसुंगा क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जर्जर सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो वह नगर निगम चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। कांग्रेस नेता रामकिशन सैनी मैं बताया कि  फुलसुंगा क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो चुके हैं, जिससे आए दिन कोई ना कोई हादसा होता है। इस क्षेत्र में कई स्कूल बने हुए हैं, जहां से सैकड़ो हजारों बच्चों का आवागमन होता है और सड़कों के जर्जर होने के कारण बच्चों को हादसे का भय बना रहता है, यदि जल्द ही इन सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो वह नगर निगम का घेराव करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनाव में बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहन सिंह रौतेला, रामवीर, अब्दुल चौधरी, आनंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, विक्रम बिष्ट, हरीश बाबू, परमवीर शर्मा, किशोर सिंह मेहरा, रामपाल, असलम, गोकुल, मोहम्मद जावेद, पूरन सिंह, अनिल कोरंगा, प्रकाश सिंह, राम सुंदर, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर