spot_img

Rudrapur: दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सुरेश कोली ने सीएम धामी से की मुलाकात, गदा भेंट कर जताया आभार

अवश्य पढ़ें

spot_img

बोले- 2027 में धामी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार, जनसेवा को देंगे प्राथमिकता

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा नेता सुरेश कोली ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को हनुमान जी की गदा भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने भी सुरेश कोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान पूर्व महापौर श्रीमती सोनी कोली भी मौजूद रहीं।

सुरेश कोली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन और सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसके लिए वह सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना रहेगा।

धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर

सुरेश कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार : कोली

सुरेश कोली ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा और धामी सरकार के प्रति लगातार मजबूत हुआ है। सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

सुरेश कोली ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का अवसर है। वह संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनका संकल्प और उत्तराखंड का विकास उनका सर्वोच्च लक्ष्य रहेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर