spot_img

Patna: दरोगा परीक्षा के विरोध में पटना में प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने के बाद बिगड़ा माहौल

अवश्य पढ़ें

spot_img

धी मैदान से जेपी गोलंबर तक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग पर अड़े छात्र

पटना। बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को एक बार फिर तेज हो गया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने के लिए निकले। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया।

सुबह करीब 11:30 बजे अभ्यर्थियों का जत्था गांधी मैदान से जेपी गोलंबर की ओर बढ़ा। पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। अभ्यर्थियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखने की बात कही।

कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान बैरिकेड तोड़ने को लेकर स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारी अलग-अलग समूहों में बंटकर आगे बढ़ गए।

परीक्षा को लेकर लंबे समय से नाराज हैं अभ्यर्थी

दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थी लगातार विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। इसी मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात करना चाहते हैं।

वहीं, पटना जिला प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से अपील की गई कि वे एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखें। प्रशासन का कहना है कि सड़क पर प्रदर्शन करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर