31.9 C
Rudrapur
Friday, March 14, 2025

Rudrapur: 30 सितम्बर को रूद्रपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे हल्द्वानी कूच…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रूद्रपुर। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ 30 सितम्बर को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस की जनाक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें रूद्रपुर से भी हजारों कार्यकर्ता हल्द्वानी कूच करेंगे। 

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीते दिनों रूद्रपुर में हजारों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टेªट कूच किया था। अब 30 सितम्बर को हल्द्वानी में जनाक्रोश रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनाक्रोश रैली में रूद्रपुर से भी हजारों कार्यकर्ता हल्द्वानी कूच करेंगे। श्री गावा ने कहा प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार जनता को असल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों को लेकर कई बार विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं लेकिन इन मुद्दों पर अभी तक सरकार गंभीर नहीं हुई है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर महिला सशक्तीकरण की बात करती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हैं। प्रदेश में महिला अपराध की कई घटनाओं में भाजपा नेताओं की लिप्तता सामने आयी है। सरकार इन मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा झूठा साबित हो रहा है। आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार सिर्फ कोरी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में प्रस्तावित जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भागीदारी करेंगी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार ने कहा कि रुद्रपुर के बाद हल्द्वानी में दूसरी बड़ी जनआक्रोश रैली होने जा रही है। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। रैली हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान से जिलाधिकारी कैंप तक जाएगी। जहां जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी कूच करने की अपील की।

इस अवसर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश बावरा,जिला उपाध्यक्ष मोहन खेड़ा,प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, अनिल शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा,योगेश चौहान आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर