23.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Dehradun : राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई बैठक, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

रेखा आर्या बोलीं-राष्ट्रीय खेलों को लेकर हम तैयार, तिथि को लेकर जल्द हो जाएगी स्थिति स्पष्ट

न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध मे एक बैठक आहूत की। इस बैठक मे उत्तरांचल ओलंपिक संघ और खेल विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रीय खेलों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई। खेलों की तिथि में आंशिक रूप से संशोधन की जो खबरें प्रकाशित हुई उन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कुछ खेल फेेडरेशनों की तरफ से ऐसी मांग सामने आई है। साथ ही चीन में आयोजित हो रहे विंटर एशियान गेम्स भी एक पक्ष है जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर चर्चा की जाएगी और इसके उपरांत स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मंत्री रेखा आर्या के अनुसार मुख्यमंत्री से बैठक का समय लिया गया है और इस बैठक में इस विषय पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा।

आज की बैठक में मंत्री रेखा आर्या जी के साथ उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश नेगी, सचिव डीके सिंह और सीईओ चेतन गुरुंग समेत प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, शक्ति सिंह, राजेश ममगई, संजीव पौरी समेत खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर