27.4 C
Rudrapur
Thursday, April 16, 2026

डायनेमिक नेशनल अकैडमी में वार्षिक परीक्षाफल समारोह संपन्न, मेधावी छात्र सम्मानित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित डायनेमिक नेशनल अकैडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक भीष्म देव जायसवाल एवं प्रधानाध्यापिका पल्लवी जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रों की उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर निदेशक भीष्म देव जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

वहीं प्रधानाध्यापिका पल्लवी जायसवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। अंत में विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर