मसूरी में एक और सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ स्कूटी सवार…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। मसूरी मार्ग में जेपी बैंड के पास स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। घायल को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ स्कूटी सवार

घायल युवक की पहचान सागर (34) पुत्र हरपाल सिंह निवासी रायपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक स्कूटी से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

युवक की हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है युवक नशे की हालत में स्कूटी चला रहा था। बता दें बीते दें बीते दिनों पहले झड़ी पानी रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर