न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर बंगाली समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन जहां भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हमला कर रहे हैं वहीं कांग्रेस इस मामले में बचाव करते हुए नजर आ रही है। कई दिन से इस मुद्दे को लेकर भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने हैं। आज फिर भाजपाइयों ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। बंगाली समाज के नेता राजकुमार शाह ने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया पर बंगाली समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जो की बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहा है और देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत है। ऐसे में बंगाली समाज को घुसपैठिए कहना कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर अभी तक वह साइट चल रही है। जिसको कांग्रेसी फर्जी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज से माफी मांगे। पुतला फूकने वालों में विशाल शील ,अपूर्व विश्वास, अनुकूल चक्रवर्ती, सपन शाह, अमरेंद्र ढाली, महेश राय, शंकर विश्वास, विजय डे, मुकुल चक्रवर्ती, सुशांत मंडल , संजय साना, जयप्रकाश ढाली, अनिल अधिकारी, हिरनमय आदि समाज के लोग मौजूद थे।
बंगाली समाज ने फूंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला


