38.1 C
Rudrapur
Thursday, April 23, 2026

UP BOARD रिजल्ट 2026 आज शाम 4 बजे होगा घोषित

अवश्य पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम आज शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से घोषित किया जाएगा। इस परिणाम के साथ करीब 50 लाख से अधिक छात्रों की किस्मत का फैसला होगा। इस वर्ष प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें हाईस्कूल के लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट के 24.91 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है लगभग 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 254 केंद्रों पर संपन्न हुआ।

परिषद ने इस बार परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और नकलविहीन बनाने पर विशेष ध्यान दिया, जिसके चलते परिणाम तय समय पर घोषित किए जा रहे हैं। छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल के माध्यम से घर बैठे देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम के बाद असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का मनोबल बनाए रखें और उन्हें सकारात्मक सहयोग दें।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर