27.4 C
Rudrapur
Friday, July 31, 2026

स्थाई तहसील की स्वीकृति पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार, बार भवन व अधिवक्ता चैंबर की मांग।

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। भाजपा नेता, एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के पदाधिकारियों ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट कर रुद्रपुर में नवीन तहसील भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि रुद्रपुर में नवीन तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नवीन तहसील भवन के निर्माण से आमजन को राजस्व एवं तहसील से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी।भेंट के दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष तहसील परिसर में अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के लिए एक आधुनिक एवं सुविधायुक्त बार भवन तथा अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त संख्या में चैंबरों के निर्माण की मांग रखी।

पदाधिकारियों ने कहा कि बार भवन एवं अधिवक्ता चैंबरों की सुविधा उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं को अपने न्यायिक एवं पेशेवर कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और वादकारियों को भी बेहतर सेवाएँ प्राप्त होंगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अधिवक्ताओं की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा एडवोकेट, सचिव मनीष मित्तल एडवोकेट, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष शावेज़ अहमद एडवोकेट, ओमप्रकाश, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि तहसील परिसर में बार भवन एवं अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण की मांग पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर