न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। संत शिरोमणि संत कबीर साहेब के 629वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर रम्पुरा स्थित श्री सतगुरु कबीर आश्रम में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने पहुंचकर संत कबीर साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, मानवता, प्रेम, समरसता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री कबीर साहेब एवं धर्मदास वंशावली मानव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री परमेश्वरी लाल भगत, संरक्षक श्री चन्द्रशील चन्द्रसेन कोहली सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से सहभागी बने। उन्होंने भंडारे में प्रसाद वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्यों में सहयोग करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। सेवा कार्य पूर्ण होने के उपरांत उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सत्संग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपराएं हैं तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना सुदृढ़ होती है। प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग, भजन-कीर्तन एवं भंडारे में सहभागिता कर संत कबीर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया।


