35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

देश में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र और यूपी में नए केस, जानें अब तक कितनों की हुई मौत…

अवश्य पढ़ें

न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार सुबह तक भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1047 हो गई है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वायरस का नया स्वरूप पहले की तुलना में कम गंभीर है, लेकिन इससे सतर्क रहना जरूरी है। जल्द ही सभी राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 66 नए केस
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 66 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 31 मामले केवल मुंबई से दर्ज हुए। मुंबई में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 325 हो गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएमसी और राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। जे.जे. अस्पताल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 10 नए मरीज, 4 माह का शिशु भी संक्रमित
उत्तर प्रदेश में भी कोविड के मामलों में वृद्धि देखी गई है। गाजियाबाद में 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें एक 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। जिले में कुल 14 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और एक अस्पताल में भर्ती है।

राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में भी मिले नए केस
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में 7 नए कोविड मरीज सामने आए हैं। जोधपुर में भी संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें एक नवजात भी शामिल है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान लहर का पहला मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला और उसकी मां की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। दोनों हाल ही में बेंगलुरु से लौटे थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर