spot_img

सीएम धामी ने खटीमा में 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया शिलान्यास

अवश्य पढ़ें

spot_img

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा, विशेष रूप से यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के महत्व को बताते हुए कहा कि यह खटीमा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और यहां आने वाले समय में पर्यटकों के आकर्षण का केद्र बनेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय पर गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खटीमा क्षेत्र में विकास की दिशा में अधिकारियों को और भी अधिक कार्य करने के भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टि. जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, हल्द्वानी गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डां अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गडिय़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर