38.1 C
Rudrapur
Monday, April 20, 2026

काशीपुर में भगवान परशुराम जयंती पर कांग्रेस ने शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट काशीपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माहौल भक्ति और उत्साह से भर गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। यहां से गुजर रही शोभायात्रा का पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं और उनके जीवन से त्याग व समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस मौके पर एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट इंदर सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू, सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादान इकबाल, रवि पपने, मोहम्मद सैफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर