सरकार महिलाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है: मीना शर्मा
रुद्रपुर। देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इससे पूर्व श्रीमती शर्मा और मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं लाल रंग की पोशाक पहनकर जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुई, जहां उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर और झंडे लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ वर्ष पूर्व संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास किया था, लेकिन दुर्भाग्य से आज भी पूरे देश में उस आरक्षण को लागू नहीं किया गया है। इससे महिलाएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं। मीना शर्मा ने भााजपा की सरकार के शासन में आज बेटियां पूरी तरीके से असुरक्षित हैं, देश भर में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है, उनके साथ बलात्कार जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। अब महिलाएं घर से निकलने में भी डर रही है,क्योंकि वह सुरक्षित नहीं है। कहा कि रुद्रपुर में भी पिछले दिनों भाजपा के एक नेता निगम पार्षद द्वारा दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्हें अपमानित किया गया, उन महिलाओं की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक उस आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे लगता है कि भाजपा की सरकार आंखें मूंदकर सोई हुई है। शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस इसके लिए पूरे देश भर में आंदोलन कर रही है, और महिलाओं के उत्पीडऩ पर वह चुप बैठने वाली नहीं है। मोनिका ढाली ने कहा कि भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जहां महिलाओं का सम्मान नहीं है, वहां किसी को भी सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
वहां पर देश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष ममता हालदार, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, सरोज रानी, मंजू जैन, पूर्व सभासद मालती मौर्य,पूनम गुप्ता, ममता शर्मा, अंकिता अधिकारी, कांति प्रजापति, मिथिलेश, मालती कांडपाल, गीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, बबीता मौर्य, शीला देवी, सीमा, चंद्र, फूल कुमारी, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी, सीमा, कनिका, ज्योति साना, निशा, मुन्नी देवी, प्रियंका, पूजा विश्वास, गंगा देवी, प्रवेश, मीनाक्षी, पूनम यादव, आरती गुप्ता, बेबी, माया, राजवती यादव, सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित थी।