35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

Rudrapur : ओवरलोडिंग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई का मिला आश्वासन, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शुक्रवार को रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डम्पर व अन्य भारी वाहनों में डल्ले (अतिरिक्त तख्ते) लगाकर हो रही ओवरलोडिंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और परिवहन अधिकारियों का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण न केवल यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है, बल्कि इससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की माँग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ बेहड़, पार्षद परवेज कुरैशी, मोनिका ढाली, प्रीति साना, रणजीत सिंह राणा, दिनेश पंत, विकास मलिक, राजेश कुमार, सुमित राय, संजीव रस्तोगी, आनंद शर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर