spot_img

Dehradun: शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्या

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें शादी से पहले साहू के पहले से विवाहित होने की जानकारी नहीं थी। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने मामले में न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

रेखा आर्या ने कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्होंने जो उचित समझा, वही कदम उठाया। उन्हें भरोसा है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाएगी।

दस सदस्यीय एसआईटी करेगी जांच

मंत्री की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। मंत्री ने अपने पति पर प्रताड़ना, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, कंपनी के निदेशक पद से हटाने के लिए दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर करने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर जान से मारने की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्होंने पति के पहले से विवाहित होने और विवाहेतर संबंधों का भी जिक्र किया है।

एसआईटी प्रभारी जया बलोनी के अनुसार, टीम मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है। मंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं, गिरधारी लाल साहू का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर