spot_img

Delhi से गोवा जा रही फ्लाइट में महिला ने सह-यात्री पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, युवक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से गोवा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला ने अपने सह-यात्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे से 1 बजकर 20 मिनट के बीच हुई।

क्या हुआ फ्लाइट में?

दिल्ली निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि फ्लाइट के दौरान उसकी बगल में बैठे युवक ने कंबल ओढ़ लिया और फिर कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने जानबूझकर कंबल को अपनी ओर खोलकर रखा, जिससे वह असहज महसूस करने लगी।

आरोपी का ठिकाना

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक हरियाणा के पानीपत जिले का निवासी है। जब फ्लाइट गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी, तब महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धाराएं और कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और धारा 79 (महिला का शील भंग करने के उद्देश्य से किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर