38.5 C
Rudrapur
Sunday, April 27, 2025

धामी सरकार के 3 साल का कार्यकाल निराशाजनक : गाबा

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि धामी सरकार का 3 वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक साबित हुआ है और यह सरकार जनविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में केवल भाजपा नेताओं का विकास हुआ है, जबकि राज्य की जनता धामी सरकार से त्रस्त हो चुकी है।
गाबा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। गाबा ने कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए धामी सरकार 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर झूठी वाहवाही लूटने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम नौकरशाही, नशे की प्रवृत्ति, बेरोजगारी और महिलाओं और दलितों का उत्पीडऩ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। सरकार के कामकाज से जनता में भारी निराशा है। महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा दिवस के नाम पर जनता की गाड़ी कमाई लूटने का काम कर रही है। झूठी उपलब्धियां गिनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है और राज्य भ्रष्टाचार का मॉडल बन चुका है। शराब और खनन माफियाओं को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है, वहीं कमीशन खोरी को बढ़ावा मिल रहा है और छोटे व्यवसाय खत्म हो रहे हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि हालत यह हैं कि शराब सस्ती हो गई है, जबकि डीजल, खाद, बिजली और पानी महंगा हो रहा है। प्रदेश में हर व्यक्ति असहाय महसूस कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में हाईवे से सैकड़ों व्यापारियों को उजाड़ा गया और पुनर्वास के नाम पर लाखों रुपए मांगे जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 2027 के चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा, ममता रानी, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर