न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर –अपनी विभिन्न मांगो को लेकर डॉल्फिन मजदूर संगठन ने कंपनी गेट के आगे धरना शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रमिक नेताओं को कहना था कि सभी श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का पूर्णता भुगतान किया जाए। स्थाई मजदूर को ठेकेदारी के तहत नियोजित करना बंद किया जाए। जबरन लिखवाए गए मजदूरों से त्यागपत्र निरस्त किए जाएं। निलंबित किए गए मजदूरों की गेट बंदी समाप्त की जाए। श्रमिकों का कहना था कि सभी मजदूरों का स्थाईकरण किया जाए। बोनस अधिनियम लागू हो। मजदूरों पर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं और जिन गुंडा तत्वों के खिलाफ मजदूर और महिलाओं ने तहरीर दी है उस पर कार्रवाई की जाए अन्यथा वह आंदोलन को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चंद्र, वीरू सिंह,राहुल, ललित मटियाली, बब्लू, बिर्जेश,राजू, दिनेश, भगवान दास, विक्की, रंजीत, अरविंद, सुनीता, पिंकी गंगवार, रंजना, राहुल शर्मा, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।