पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली, सिपाही की हालत गंभीर…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुड़की के सोहलपुर गाड़ा गांव में गौकशी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जबाबी कारवाई में एक गौ तस्कर के पैर में भी गोली लगी है।

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात गंगनहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहलपुर गाढ़ा गांव स्थित एक खेत में गौकशी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो गौ तस्करों के पास दो गौ वंश थे। जिन्हें वह काट रहे थे। पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

फायरिंग में तो पुलिस कर्मी बच गए। वहीं आरोपी ने धारदार हथियार से पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही को चाकू लगा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

सिपाही की हालत गंभीर

सिपाही की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं गौ तस्कर का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। गौ तस्करों की पहचान जुल्काम पुत्र निसार,फरमान पुत्र निसार और इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर