34.1 C
Rudrapur
Thursday, April 16, 2026

कोलंबस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दिव्यांशु मेहरा बने टॉपर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठित कोलंबस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्र दिव्यांशु मेहरा ने 97.1% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए विद्यालय टॉप किया। वहीं पलक सैनी ने 96.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा तपस्या सिरोही ने 95.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईटी विषय में दिव्यांशु मेहरा, वृंदा खेड़ा एवं वैनवी नेगी ने 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी विषय में वृंदा खेड़ा एवं राजनंदिनी चौहान ने 100 अंक अर्जित किए। विज्ञान विषय में दिव्यांशु मेहरा ने शानदार अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में तपस्या सिरोही, गणित में दिव्यांशु मेहरा तथा हिंदी विषय में राजनंदिनी चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन केसरदास खेड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंध निदेशक मनोज खेड़ा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

 खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर