35.1 C
Rudrapur
Saturday, May 30, 2026

जेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप 2026 का भव्य एवं रंगारंग समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं कौशल आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत समारोह एवं बैज पिनिंग के साथ हुआ। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी-डॉ0 मुस्कान अरोड़ा एवं डॉ. वैभव अरोड़ा द्वारा विद्यालय के माननीय महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में निदेशक श्री सुधांशु पंत ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।

ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने समर कैंप के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉडल विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने वेस्टर्न डांस, स्केटिंग, म्यूजिक बैंड योग, शास्त्रीय नृत्य तथा ताइक्वांडो जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समर कैंप के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैंप ने उन्हें नई सीख, नए मित्र और जीवन के अनेक महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान किए।

उनके विचारों में उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों डॉ. मुस्कान अरोड़ा एवं डॉ. वैभव अरोड़ा ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सीखते रहने तथा जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन एवं परिश्रम का महत्व बताया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि बच्चों के लिए वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास नई तकनीक सीखने एवं हुनर विकसित कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

विद्यालय सदैव उनके लिए नई-नई तकनीक तथा नए पाठ्यक्रम सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से विशिष्ट अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने समर कैंप के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों, समन्वयकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर