32.6 C
Rudrapur
Monday, June 1, 2026

स्टोन रिज़ इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। स्टोन रिज़ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह बड़े उत्साह एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक योग प्रदर्शन से हुआ, जिसने सभी को स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गायन, स्केटिंग, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, कराटे, रोबोटिक्स तथा कुकिंग विदाउट फायर जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नई गतिविधियों को सीखकर अपने कौशल का विकास किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। managing director Shri Rajesh Saluja ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रशिक्षकों के समर्पण की सराहना की। प्रधानाचार्य श्री संजीव स्टीफ़न ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष आभार जताया जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से इस कैंप को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि यहाँ सीखी गई बातें केवल कैंप तक सीमित न रहे बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी अपने अनुशासन, टीमवर्क, समय प्रबंधन, व्यवस्था प्रबंधन और आत्मविश्वास जैसी सीखें जीवन भर आपके काम आएगी।

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर