29.8 C
Rudrapur
Friday, July 17, 2026

Rudrapur: भूरारानी में भव्य हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा आयोजित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। भूरारानी स्थित श्री भंजुराम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव का सोमवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान वेद-मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव महाराजश्री के संदेश का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा, अनुशासन और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में समाजसेवी रामलाल डोंगरा एवं मीना डोंगरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भंडारा सेवा और आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूज्य स्वामी जी महाराज ने छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव के सफल आयोजन पर श्री स्वामी अमरदेव लोक कल्याण ट्रस्ट एवं श्री स्वामी अमरदेव कृष्णदेव मिशन ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और सेवा समितियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर