36.4 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हादसा: छह लोगों की मौत, एक घायल, गंगनानी के पास एरो ट्रिंक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

अवश्य पढ़ें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में एरो ट्रिंक प्राइवेट कंपनी का एक हेलीकॉप्टर गंगनानी क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक यात्री को घायल अवस्था में बचा लिया गया है। घायल का इलाज निकटवर्ती अस्पताल में जारी है।

सात लोग थे सवार, पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं, दो पुरुष और एक पायलट शामिल थे। मृतकों में दो यात्री आंध्र प्रदेश और चार यात्री महाराष्ट्र से थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दुर्गम क्षेत्र बना चुनौती, फिर भी तेजी से निकाले गए शव
घटना स्थल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में प्रारंभिक बाधाएं आईं, लेकिन टीमें मुस्तैदी से काम में जुट गईं और मलबे से सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु स्थानांतरित किया जा रहा है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया खराब मौसम या तकनीकी खराबी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

राज्य सरकार की नजर, जिला प्रशासन अलर्ट पर
घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राज्य सरकार द्वारा भी लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे की जांच और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर