14 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

खेड़ा में ईदगाह और कब्रिस्तान विवाद: कांग्रेस ने महापौर से की हस्तक्षेप की मांग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट खेड़ा l में ईदगाह और कब्रिस्तान को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए कांग्रेस का एक शिष्टमंडल नगर निगम में महापौर विकास शर्मा से मिला, और एक ज्ञापन सौंपकर निगम द्वारा अधिगृहित की गयी भूमि को मुस्लिम समाज को ही दिये जाने की माँग की l इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गावा, रुद्रपुर विधानसभा से विद्यायक् का चुनाव लडी, पूर्व पालिका अध्यक्ष, मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, के नेत्रत्व में दर्जनो मुस्लिम समुदाय के लोग नगर निगम में मेयर विकास शर्मा से मिले, और उन्हें खेड़ा में ईदगाह और कब्रिस्तान वाली जगह को लेकर उपजे विवाद, और उसके समाधान के लिए वार्ता की l

यहाँ कांग्रेसजनों ने मेयर विकास शर्मा को ज्ञापन देकर मांग की कि यह एक समाज का मामला है, किसी व्यक्ति विशेष का नही है, और ये भूमि ५० से भी अधिक बर्षो से मुस्लिम समाज के पास है, इधर मेयर विकास शर्मा ने कांग्रेस शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया की वह न्याय संगत कार्य करेंगे l इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी, निगम पार्षद बाबू खान, पूर्व पार्षद नूर अहमद, पूर्व पार्षद नदीम खान,पूर्व पार्षद अबरार अहमद, निगम पार्षद प्रत्याशी निसार अहमद,अरशद खान, सुहैल खान, डॉक्टर शाहीद खान, असलम जावेद, डॉक्टर सोनू खान, उमर खान, रईस अहमद, जमील अहमद, राजू,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर