spot_img

International : आखिर कमला हैरिस अमेरिका-मैक्सिको सीमा का क्यों करेंगी दौरा ? पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप खेमे से देश के दक्षिण में असुरक्षित सीमा से अवैध प्रवासियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ को लेकर तीखे राजनीतिक हमलों का सामना कर रहीं उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा करेंगी।

हैरिस की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने बुधवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति शुक्रवार को डगलास, एरिजोना की यात्रा करेंगी जो अमेरिका-मैक्सिको सीमा के समीप है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

इस सप्ताह के प्रारंभ में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने आरोप लगाया था कि हैरिस राजनीतिक कारणों से अमेरिक-मैक्सिको सीमा की यात्रा कर रही हैं। जुलाई में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद सीमाई क्षेत्र की हैरिस की यह पहली यात्रा होगी। एरिजोना से हैरिस सैन फ्रांसिस्को जाएंगी और फिर चंदा जुटाने के कार्यक्रम के लिए लॉस एंजिलिस जाएंगी। उनकी सप्ताहांत में नेवादा जाने की भी योजना है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर