17.4 C
Rudrapur
Friday, March 21, 2025

Kashipur: सीएम ने किया 111 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, बोले- काशीपुर के विकास में नहीं छोड़ी जायेगी कोई कोर-कसर, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


काशीपुर। सीएम पुष्कर धामी ने आज काशीपुर को 111 करोड़ की योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि आज मुझे आज कायक्रम के दौरान उन्हें पारिवारिक अनुभव हो रहा है। नगर निगम में पहुंचने से पहले आयोजित रोड-शो में सीएम धामी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है।
आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे। जहां उनका निगम महापौर नगर आयुक्त भाजपा कार्यकर्ता व जनता के द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। देहरादून से चलकर काशीपुर हेलीकॉप्टर से स्पोट्र्स स्टेडियम में श्री धामी 11.30 बजे काशीपुर उतरे जहां कार द्वारा वह महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, यहां पर उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए नगर निगम महापौर दीपक वाली और भाजपाई कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए उनपर पुष्प वर्षा की। नगर निगम स्वागत कार्यक्रम स्थल पर भी उनका जोरदार खैर मकदम किया गया। नगर निगम प्रांगण में खचाखच भरी भीड़ को देखकर सीएम धामी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि यहां पर मुझे कार्यक्रम का एहसास नहीं पारिवारिक अनुभव हो रहा है। स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम धामी ने सबसे पहले 111 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इसमें मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल से धनौरी तक व बाजपुर रोड स्थित बिजनेस इन होटल से परमानंदपुर लिंक मार्ग तक मार्ग चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण, वृक्षारोपण, भूमिगत विद्युतिकरण व स्ट्रीट लाइटें लगाने, नगर निगम परिसर में पीपीपी मोड में निगम कार्यालय भवन, आवासीय परिसर व शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, नवनिर्मित 17 वार्डों में सड़क सुविधा, नाला/लानी, विद्युत एवं पार्क निर्माण, राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल (छोटा जीजीआईसी परिसर नगर निगम को हस्तांतरित करते हुए मुख्य बाजार मार्ग चौड़ीकरण एवं पार्किंग युक्त शॉपिंक कॉप्लेक्स का निर्माण, उपजिलाधिकारी कार्यालय के निकट प्रशासनिक भवन का निर्माण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का आधुनिकीकरण कर देवभूमि के राज्य स्तरीय मॉडल कन्या इंटरमीडिएड विद्यालय के रूप में विकसित करना, गिरीताल सरोवर में साईकिल व पैदल ट्रैक निर्माण, नौकायान, सजावटी विद्युतीकरण, सरोवर के अंदर स्तंभ निर्माण आदि कार्य व सरोवर का प्रबंधन नगर निगम को सौंपने आदि की योजनायें शामिल हैं।
वहीं जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि काशीपुर की जनता ने जो विश्वास मुझे दिया है में उनको दिल की गहराइयों से स्वीकार करता हूं। आज नगर निगम जीतने के बाद हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। अब मेरा फर्ज बनता है कि मैं काशीपुर के वासियों के लिए कुछ करूं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मानो प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के विकास कार्यों के लिए एक पिटारा सा खोल दिया, जिससे काशीपुर की जनता गदगद नजर आई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड ने शानदार प्रदर्शन किया और 25 वें स्थान से 7वें स्थान और पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों को बेहरत सुविधा देने के लिए काशीपुर के स्पोट्र्स स्टेडियम का नवनिर्माण कर आध्ुनिकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर पांच में गोशाला का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए पूर्व में ही जमीन आवंटित की गई है।
अंत में मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इन घोषणाओं के अलावा मेयर दीपक बाली ने जो अन्य विकास कार्यो की मांग की है उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखिजा, राजमंत्री सुरेश भट्ट, एवं मुकेश कुमार तथा अनिल डब्बू, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, मुक्ता सिंह, समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, अमित नारंग, उर्वशी दत्त बाली, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, नगर आयुक्त विवेक राय, उपजिलाध्किारी अभय प्रताप सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी काशीपुर अभय सिंह, निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहित सभी वार्डो के पार्षद मौजूद रहे। इस अवसर पर चप्पे चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद नजर आया। इसके बाद वह कार्यक्रम समाप्त कर पुष्कर सिंह धामी गजरौला में एक कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए

शिलान्यास

1-नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परियोजना कार्य का शिलान्यास (लागत 14.29 करोड़)
2- नगर निगम सीमान्तर्गत 117 निर्माण कार्यो का शिलान्यास। (लागत 18.60 करोड)
3- वार्ड नम्बर-40 में ढेला नदी से बाढ़ सुरक्षा एवं सिल्वर सिटी कालौनी के साथ राजस्व
विभाग तथा ट्रंचिग ग्राउंड की सुरक्षा के लिए पिचिंग कार्य का शिलान्यास। (लागत 4.89 करोड़)
4- जिला ऊधमसिंहनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए महुवाखेड़ागंज काशीपुर
आवासीय परियोजना के लिए एमपीडीजी मार्ग के किमी 11 से इण्डस्ट्रीयल मार्ग, शमशानघाट होते हुये आदर्ष नगर में पीएम आवास योजना महुवाखेड़ा तक मार्ग
का पुन: निर्माण कार्य। (लागत 578.01 लाख)
5- राज्य योजना के अन्तर्गत ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में जोशीमझरा बरखेड़ा पाण्डे महुआखेडांगज मार्ग का पुन: निर्माण/सुदृढ़ीकरण का
कार्य। (चौ0 2.300 से चौै0 5.130 तक) (लागत 367.10 लाख)
6-राज्य योजना के अन्तर्गत ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर में भगवंतपुर रोड से बगीची मार्ग का पुन: निर्माण कार्य। (लागत 92.68 लाख)
7- राज्य योजना के अन्तर्गत उधमंसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर में रामनगर
वन से बगीची मार्ग का पुन: निर्माण कार्य। (लागत 64.80 लाख)
कुल योग – रु. 48.81 करोड़

लोकार्पण
1- एबीसी कैम्पस के संचालन का शुभारम्भ। (लागत 1.00 करोड़) नगर निगम, काषीपुर
2- नगर निगम सीमान्तर्गत 64 निर्माणकार्यो का लोकार्पण। (लागत 4.00 करोड़) 3 नगर निगम परिसर मे मॉडयूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का लोकार्पण। (लागत 64
लाख)
3- निगम सीमान्तर्गत ढकिया गुलाबो में तालाब के पुनरोद्धार, पुनचक्रण एवं सौन्दर्यीकरण
कार्य का लोकार्पण। (लागत 38 लाख)
4- अमृत योजना के अन्तर्गत जल निगम द्वारा निर्मित 18 एमएलडी के एसटीपी प्लांट
के संचालन का शुभारम्भ। (लागत 37.50 करोड़)
5- राज्य योजना में मा मुख्यमंत्री घोषणा 148/2023 के अन्तर्गत उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में मुकन्दपुर पैगा ढकिया गुलाबो मार्ग (राज्य मार्ग सं 105) का पुन: निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य। (चैनेज 10 से चैनेज 11.150 एवं चैनेज 12.150
13.700 तक महुवाखेडागंज से वीरपुर) (लागत 553.25 लाख) राज्य योजना में मुख्यमंत्री घोषणा 147/2023 के अन्तर्गत उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत जैतपुर धनौरी मार्ग के किमी 10 व 11 में कंक्रीट
पेवमेन्ट द्वारा पुन: निर्माण कार्य। (लागत 518.26 लाख)
6- राज्य योजना के अन्तर्गत उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के बंध मार्ग से
जगन्नाथपुर कौसीफार्म मार्ग (हाथीकुण्डा) लिंग मोटर मार्ग का पुन: निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण
कार्य। (लागत 351.63 लाख)
7- मुख्यमंत्री घोषणा 311/2021 के अन्तर्गत उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र निर्माण एवं डामरीकरण कार्य। (लागत 176.22 लाख)
8- मुख्यमंत्री घोषणा सं 312/2021 के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के केषोवाला से बाजपुर गांव रेलवे क्रॉसिंग तक मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य। (लागत 144.75 लाख)
9- राज्य के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर में एनएच 74 के
किमी 139 से जसपुर धामपुर (भूतपुरी) मार्ग के (किमी 1) को जोडऩे वाले (डॉ. एमपी सिंह नर्सिग से गुजरने वाले) क्षतिग्रस्त मार्ग का पुन: निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य। (लागत 77.03 लाख)
10- नगर निगम सीमान्तर्गत मुख्य चौराहे पर निर्मित हाईटैक पिंक शौचालय का लोकार्पण। (लागत 22 लाख

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर