28.6 C
Rudrapur
Friday, July 4, 2025

घायल समाजसेवी संजय ठुकराल का हाल जाने पहुंचे विधायक बेहड़ और पांडे…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई एवं समाजसेवी संजय ठुकराल बुधवार सुबह घर पर अचानक गिरने से से घायल हो गये। जिस पर उन्हें संजीवनी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। संजय की नाक की हड्डी में फैक्चर हुआ है।

संजय ठुकराल के घायल होने का समाचार मिलते ही तमाम राजनैतिक और सामाजिक लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

किच्छा के विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ , गदरपुर विधायक पूर्व मंत्री अरविंद पांडे,निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित तमाम राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने संजय ठुकराल का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर