36.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 21, 2026

अखंड हरिनाम संकीर्तन से गूंजा राधा-कृष्ण मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट शक्तिफार्म: राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का गुरुवार सुबह विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी गोपीनाथ प्रसाद दास ने पूजा-अर्चना और आरती के साथ की, जिसके बाद संकीर्तन आरंभ हुआ।

संकीर्तन शुरू होते ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

दिनेशपुर, सुंदरपुर, पीलीभीत और फूलचांदुआ से आई मंडलियों ने बारी-बारी से कीर्तन प्रस्तुत किए। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

आयोजन समिति के अनुसार दोनों दिनों तक भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर