44 C
Rudrapur
Tuesday, June 9, 2026

हैदराबाद से चोरी किए गए गहने आरोपियों से बरामद किए गए।

अवश्य पढ़ें

देर रात मिली इनपुट पर SSP अजय गणपति ने संभाला मोर्चा

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी मामले में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। तेलंगाना पुलिस से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद में हुई बड़ी आभूषण चोरी के बाद जांच में यह सामने आया कि मामले में शामिल नेपाली मूल के आरोपी उत्तराखण्ड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। इसी दौरान तेलंगाना के एक IPS अधिकारी ने देर रात ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से संपर्क कर अहम इनपुट साझा किया।

सूचना मिलते ही SSP अजय गणपति ने SOG टीम के साथ तत्काल मोर्चा संभाला और रुद्रपुर–बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया। देर रात तक चले इस ऑपरेशन में संदिग्ध बस को रोका गया, जिसमें तीन नेपाली मूल के संदिग्ध यात्रियों की पहचान हुई।

इसके बाद उत्तराखण्ड पुलिस और उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हैदराबाद से चोरी किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए हैं।

चूंकि गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में हुई, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसे अंतर्राज्यीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई का सफल उदाहरण बताया है।

मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर