न्यूज प्रिन्ट सितारगंज। नगर में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य तथा जिलाध्यक्ष श्री कांत राठौर का आगमन विशेष उत्साह और जोश के माहौल में हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्सवी वातावरण बन गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सभासद रवि रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर किया गया, जहाँ अतिथियों का माल्यार्पण कर गरिमामय स्वागत किया गया।ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि हमारी प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की योजनाएँ और नीतियाँ पहुंचाना है। यहाँ कार्यकर्ताओं का जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वही भाजपा की वास्तविक शक्ति और संगठन की मूल आधारशिला है। जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्रीकांत राठौर ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। जब सभी वर्ग सहभागिता के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी विकास की गाड़ी गति पकड़ती है। इसी दिशा में हम सभी मिलकर समर्पित भाव से काम करेंगे।”ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष का स्वागत करना हमारे लिए गौरव का विषय है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा का संचार हुआ है। यह कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। उपस्थित प्रमुखों में सभासद रवि रस्तोगी, सभासद शिवपाल चौहान, चंदन श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, बिना साहू, धर्मादेवी, सुलोचना रावत, राजेश जायसवाल, अनवार सुहेल, राहुल रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, प्रिंस रस्तोगी, श्रीपाल वर्मा, हरिशंकर रस्तोगी, आकाश रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, सोनू माटा, पप्पू माली, अमन रस्तोगी, अमरनाथ बर्मा, प्रियांशु वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मज़बूती, समाज के विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
सितारगंज पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य का नगर में भव्य स्वागतभाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा


