व्यापार मंडल चुनाव की चिंगारी भड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पवन गाबा का ज्ञापन

अवश्य पढ़ें

व्यापार मंडल चुनाव से पहले बाजार में गरमाई सियासत, गाबा के ज्ञापन से मची हलचलक्या समय से पहले भंग होगी व्यापार मंडल कार्यकारिणी? पवन गाबा के पत्र ने तेज की चर्चाएं

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनावों को लेकर बाजार में राजनीतिक और संगठनात्मक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे पवन गाबा ने व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी सरदार सुरमुख सिंह विर्क तथा चुनाव अधिकारी निर्मल हंसपाल को ज्ञापन सौंपकर संविधान के अनुसार समय रहते चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।ज्ञापन में पवन गाबा ने कहा कि 4 फरवरी 2024 को व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हुए थे और संगठन के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।

अब कार्यकाल समाप्त होने में लगभग छह माह का समय शेष है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जानी चाहिए, ताकि नए व्यापारियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का पर्याप्त अवसर मिल सके और 4 फरवरी 2027 तक निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराए जा सकें।पवन गाबा ने विश्वास जताया कि चुनाव अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस बार भी चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होंगे।

उन्होंने अपनी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया।इस बीच पवन गाबा द्वारा ज्ञापन की प्रति अपनी सोशल मीडिया (फेसबुक) पर साझा किए जाने के बाद व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बाजार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। व्यापारी वर्ग के बीच कार्यकारिणी भंग होने और चुनावी प्रक्रिया जल्द शुरू होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

राजनीतिक और व्यापारी गलियारों में इसे आगामी व्यापार मंडल चुनाव की औपचारिक शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि कार्यकारिणी भंग करने या चुनाव कार्यक्रम घोषित करने को लेकर अभी तक व्यापार मंडल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर