35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

रेनबो पक्लिक स्कूल के 12वीं का परीक्षाफल अधिकतम अंकों के साथ शत प्रतिशत रहा, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। सी.बी.एस.ई की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसने रेनबो पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में विद्यालय की छात्रा अनुष्का प्रजापति ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गुरप्रीत ठुकराल ने 9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और मेधा रानी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में प्रतियुषिका बिष्ट ने 24 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आशीष कुमार ने विज्ञान वर्ग में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयो में निम्न अधिकतम अंक प्राप्त किये। अंग्रेजी में गुरप्रीत दुकराल ने अधिकतम प्रा अंक प्राप्त किये। हिन्दी में आशीष कुमार गुप्ता, साथी गंगवार, श्रुति चन्द्रा ने अधिकतम 97 अंक प्राप्त किये। रसायन विज्ञान में रोहित सिंह नेगी ने अधिकतम 91 अंक प्राप्त किये।

कुनाल रावत ने शारीरिक विज्ञान में अधिकतम 6 अंक प्राप्त किये। जीव विज्ञान में गोलिया अंसरी ने 87 अंक प्राप्त किये। ईन्फोरमेशन टेक्नोलोजी (11) में आशीष कुमार, रानी यादव एवं युक्ता पाण्डे ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। पेटिंग में आस्था रॉय, गौलिया अंसारी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। योगा में गुरप्रीत तुकराल एवं वंशिका धामा ने अधिकतम 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। गणित में कुनाल रावत ने 9 अंक प्राप्त किये। भौतिक विज्ञान में आशीष कुमार ने 90 अंक प्राप्त किये। इतिहास में प्रतियुषिका बिष्ट ने 94 अंक प्राप्त किये। भूगोल में प्रतियुषिका विष्ट ने 97 अंक प्राप्त किये।

अर्थशास्त्र में अनुष्का प्रजापति, मेधा रानी ने 99 अंक प्राप्त किये। और एकाउन्टेन्सी में गुरप्रीत दुकराल अधिकतम 26 अंक प्राप्त किये। विजनेस स्टडीज ने मेधा रानी ने 98 अंक प्राप्त किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षाफल पर हर्ष प्रकट किया और अध्यापकों, अभिभावकों तथा बच्चों की बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्धक संजीव कुमार तथा प्रबन्धन समिति की सदस्या गीतांजलि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य मिस स्मिता पाठक ने बच्चों के अथक परिश्रम को ही सफलता का मंत्र बताया एवं समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं में भी हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी।

रेनबो स्कूल के 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
रुद्रपुर। सी.बी.एस.ई की 10वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें रेनबो पब्लिक स्कूल आदर्श कालोनी, रुद्रपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत (100त्न) रहा। विद्यालय के छात्र वैभव भटनागर ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, आर्यन चंदेल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और सनी गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रोहित गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत, लव कुमार ने 96.4 प्रतिशत, सृष्टि अग्रवाल एवं सूीश सिसोदिया ने 95.8 प्रतिशत, देशरत्न श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत कामाना तिवारी ने 95.2 प्रतिशत नमन पवार एवं शुभम बिष्ट ने 95 प्रतिशत, मोहित पाल ने 94.2 प्रतिशत, काव्य सिंह ने 92.8 प्रतिशत, मयंक पाण्डे ने 92.4 प्रतिशत आराध्या सिंह ने 91 प्रतिशत अशमीत सिंह 90.8 प्रतिशत, सिद्धार्थ तिवारी 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान में सूयीश सिसोदिया, आर्यन चंदेल ने अधिकतम 99 अंक प्राप्त किये।

अंग्रेजी में वैभव भटनागर एवं आर्यन चंदेल ने 97 अंक प्राप्त किये। गणित में नमन पवार ने अधिकतम 100 मे 100 (शत प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। इनफोरमेशन टेक्नोलोजी में आर्यन चंदेल, काव्य सिंह, लव कुमार, मोहित पाल, देशरत्न, सनी गुप्ता, एवं वैभव भटनागर ने अधिकतम 100 मे 100 (शत प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। हिन्दी में सनी गुप्ता ने अधिकतम 100 मे 100 (शत प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। विज्ञान में आर्यन चंदेल एवं वैभव भटनागर ने अधिकतम 99 अंक प्राप्त किये।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षाफल पर हर्ष प्रकट किया और अध्यापको, अभिभावकों तथा बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्धक संजीव कुमार तथा प्रबन्धन समिति की सदस्या गीतांजलि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य मिस स्मिता पाठक ने बच्चों के अथक परिश्रम को ही सफलता का मंत्र बताया एवं समस्त अध्यापक – अध्यापिकाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर