36.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

शक्तिफार्म में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 22 व्यापारियों के चालान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट : शक्तिफार्म। नगर पंचायत प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़क और नालियों पर किए गए कब्जों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 व्यापारियों के चालान काटे गए।

प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रियंका रैक्वाल के नेतृत्व में नगर पंचायत टीम ने मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि कई व्यापारियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर चालानी कार्रवाई करनी पड़ी।

अभियान के दौरान व्यापारियों और नगर पंचायत अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापार मंडल से जुड़े कुछ पदाधिकारियों और एक वार्ड सभासद का चालान कटने पर व्यापारियों में नाराजगी दिखाई दी। हालांकि नगर पंचायत टीम ने कार्रवाई जारी रखी।

प्रभारी ईओ प्रियंका रैक्वाल ने कहा कि बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण से आम लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। कई बार समझाने के बावजूद सुधार नहीं होने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर