38.5 C
Rudrapur
Sunday, April 27, 2025

Roorkee: क्यों हुए ऊर्जा निगम के दो जेई सस्पेंड…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रूड़की- में ऊर्जा निगम के दो जेई को सस्पेंड किया गया है। दोनों को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है।

रूड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई सस्पेंड

अधीक्षण अभियंता ने आदेशों को ना मानने और कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप के चलते रुड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई कोनिलंबित कर दिया गया है। दोनों जेई को निलंबित अवधि तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से ऊर्जा निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सभी अधिकारियों को दिए गए थे बिजली चोरी रोकने टारगेट

बता दें कि ऊर्जा निगम का शहर के सरकारी, निजी संस्थानों के अलावा सामान्य उपभोक्ताओं पर काफी बकाया चल रहा है। विभाग द्वारा सभी अधिकारियों को वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए टारगेट दिए गए थे। अधिकारियों को दिए गए इन टारगेट की समीक्षा के लिए ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार बुधवार को बैठक की। जिसमें काम संतोषजनक ना पाए जाने पर एसई ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर