24.1 C
Rudrapur
Sunday, February 16, 2025

Rudrapur : राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत आरएएन के बच्चों ने किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल डिबडिबा रूद्रपुर की बालिकाओं ने शेर ए इंडोर स्पोट्र्स काम्प्लेक्स श्रीनगर जम्मू कश्मीर में आयोजित 12वी सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के टीम प्री-तीन रेगु इवेंट में उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रूद्रपुर शहर की मिशिता राव, नंदनी देव, एवं आराध्या चौहान ने स्वर्ण पदक अर्जित कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया


16 से 21 नवंबर 2024 तक शेर इंडोर स्पोट्र्स काम्प्लेक्स श्रीनगर जम्मू कश्मीर मैं समस्त भारत से सभी राज्यों के करीब 1500 से अधिक पेंचक सिलाट खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश टीम के मुख्य कोच अंकित सिंह ने बताया की तीनों विजेता खिलाड़ी पिछले 10 महीने से खेल का कड़ा अभ्यास कर रही थी। खिलाडिय़ों की मेहनत रंग लाई और आज प्रदेश को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया समस्त उत्तराखण्ड प्रदेश के 75 से अधिक खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 23 स्वर्ण 10 रजत एवं 12 कांस्य पदक के साथ टोटल 45 पदक अर्जित किए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए।


इस वर्ष इतिहासिक प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आर. ए. एन. स्कूल डिबडिबा रूद्रपुर के चेयरमैन एच के राय, डायरेक्टर मोहित राय, एडमिनिस्ट्रेटर निधि रहे। प्रधानाचर्या ममता बिष्ट एवं समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाडिय़ों को अपनी विजयी हेतु शुभकामनाएँ दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर