spot_img

Rudrapur: जाट समाज को समर्पित होगा रूद्रपुर में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सः महापौर

अवश्य पढ़ें

spot_img
  • जाट समाज ने किया महापौर का नागरिक अभिनंदन
  • जाट समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा

रुद्रपुर। शहर के विकास में सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महापौर विकास शर्मा ने जाट समाज को दो बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। उत्तराखंड जाट महासभा की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में महापौर ने किच्छा रोड पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को जाट समाज को समर्पित करने के साथ ही नगर निगम की ओर से समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नामकरण भी जाट समाज की इच्छा के अनुरूप किया जाएगा। महापौर की इस घोषणा का समारोह में मौजूद समाज के लोगों ने स्वागत किया।

समारोह में उत्तराखंड जाट महासभा की ओर से महापौर विकास शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत कर नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जाट समाज की ओर से चौधरी चरण सिंह वेलफेयर सोसाइटी ने सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के संचालन के लिए जाट भवन हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग करते हुए महापौर को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में कहा गया कि चौधरी चरण सिंह वेलफेयर सोसाइटी, रुद्रपुर एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जो सामाजिक एकता, शिक्षा, किसान कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के ग्राम मुकुंदपुर, मटकोटा, हरिदास आनंद खेड़ा, धर्मपुर सहित शहर की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में जाट समाज के हजारों परिवार निवास करते हैं। औद्योगिक नगरी के रूप में रुद्रपुर के विस्तार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में समाज की आबादी भी बढ़ी है, लेकिन सामाजिक, सांस्कृतिक और वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समाज के पास अपना कोई सामुदायिक केंद्र उपलब्ध नहीं है।

संस्था ने इसी आवश्यकता को देखते हुए जाट भवन के निर्माण की योजना प्रस्तुत की। प्रस्तावित भवन में सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, युवाओं के मार्गदर्शन, किसान गोष्ठियों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है। संस्था का कहना है कि इससे समाज के लोगों को एक साझा मंच मिलेगा और सामाजिक एकता एवं समरसता को भी मजबूती मिलेगी। इसी उद्देश्य से जाट भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित करने की मांग की गई।

महापौर विकास शर्मा ने जाट समाज की मांग को जायज बताते हुए कहा कि जाट समाज का देशहित, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मेहनत, परिश्रम और समर्पण के बल पर इस समाज ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जाट समाज ने सदैव देश और समाज के हित में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का विकास किसी एक व्यक्ति या वर्ग के प्रयासों से संभव नहीं है। शहर को आगे बढ़ाने के लिए सभी समाजों का सहयोग और सहभागिता जरूरी है। शहर की विविध संस्कृतियों और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जाट समाज की ऊर्जा, अनुभव और सहयोग को भी शहर के विकास में सहभागी बनाया जाएगा।

महापौर ने घोषणा की कि किच्छा रोड पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाट समाज को समर्पित किया जाएगा। इसके नामकरण को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जाट समाज जिस महापुरुष अथवा व्यक्ति के नाम पर इसका नाम रखना चाहेगा, उसी के अनुरूप नामकरण किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से सामुदायिक भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि शहर के विकास में प्रत्येक समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। समाजों को अपनी परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी विकास का हिस्सा है। उन्होंने जाट समाज को आश्वस्त किया कि शहर और समाज के हित में जब भी आवश्यकता होगी, वे सहयोग के लिए खड़े रहेंगे।

अभिनंदन समारोह में चौधरी चरण सिंह वेलफेयर सोसाइटी एवं जाट समाज के अध्क्ष चौधरी योगेंद्र सिंह सहरावत, महामंत्री चौधरी पुष्पेंद्र कुमार, चौधरी सचिन कुमार देशवाल, हरजीत राठी, प्रवी चौधरी, शिवपाल चौधरी योगेंद्र सिंह (अध्यक्ष), चौधरी हरजीत राठी, चौधरी सचिन देशवाल, चौधरी प्रवीण तोमर, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी दुष्यंत सिंह , चौधरीअरेंद्र सिंह मलिक, चौधरी मनदीप दहिया, चौधरी आशीष पुनिया, चौधरी विपिन बालियान, चौधरी महाराज सिंह, चौधरी गौतम सिंह, सुमित चौधरी, चौधरी योगेंद्र सिंह पूनिया, राजीव चौधरी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, चौधरी धर्म सिंह, चौधरी रणवीर सिंह, चौधरीओम रावत, विक्रांत चौधरी, चौधरी अक्षय दहिया, चौधरी हिमांशु, चौधरी सुरेश कुमार मलिक, चौधरी केoपीo राठी, चौधरी निशु तोमर, चौधरी दीपांशु बहामल, चौधरी जग सोलन सिंह मलिक, चौधरी विनोद कुमार राठी, चौधरी किसन तेवतिया, गिविंग चौधरी, चौधरी जय सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह , चौधरी महेंद्र सिंह, चौधरी अशोक दहिया, चौधरी योगेश लाहंबा, चौधरी विकास डागर, चौधरी संदीप सिंह, चौधरी अमित मोंटू, चौधरी किशन कुमार, चौधरी दीपेंद्र पवार, चौधरी कमल सिंह तोमर, चौधरी आलोक वर्मा, चौधरी रविंदर वर्मा, चौधरी राजन तोमर, चौधरी सुरेश कुमार पंघाल, संजय चौधरी, चौधरी विनीत सिंह सुमित चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अमरदीप चौधरी, योगेंद्र सिंह, चौधरी विनोद तालियां, चौधरी धर्मेंद्र सिंह ,संजय चौधरी, किंडर सिंह, रविंद्र सिंह ,प्रवीण चौधरी, चौधरी दीपक लुहाच, चौधरी अनुज बाना, चौधरी संजीव तोमर, चौधरी देवीलाल मातृशक्ति चौधरी अंजलि शेरावत, शिखा चौधरी, छवि चौधरी, सरिता चौधरी, चौधरी सोनम तोमर, चौधरी शालू राठी, सुधा चौधरी, दिव्या शेरावत आदि उपस्थित रहे ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर