spot_img

Rudrapur: दीपावली की रात अग्निकांड में दो दुकानें स्वाहा…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

spot_img

मध्य रात्रि हुआ हादसा,लाखों के नुकसान का अनुमान

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर – दीपावली की मध्य रात्रि हुए अग्निकांड के हादसे में दो दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। इस अग्निकांड में दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान नष्ट हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया ।शहर के समाजसेवी संजय ठुकराल मध्य रात्रि ही घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को प्रशासन से मुआवजा देने की मांग रखी। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी आज प्रातः घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। जानकारी के मुताबिक श्याम टॉकीज रोड पर शिवा भोजनालय नामक प्रतिष्ठान है। दुकान स्वामी सोमपाल ने बताया कि उनका बेटा शिवा मेलों में किचन वेयर का सामान बेचता है और बहेड़ी का मेला समाप्त कर वह बीती शाम यहां वापस आया और उसने सारा सामान दुकान में ही रख दिया, क्योंकि आज उसने यह सारा सामान घनसाली में लगने वाले मेले ले जाना था।

विज्ञापन :

इस दुकान में भोजनालय के सामान के अलावा किचन वेयर का भी सामान था। इसी दुकान के समीप वीरेंद्र कुमार का सेलून है। दोनों ही दुकानदार दीपावली की पूजा कर अपने-अपने घर चले गए। शिवा भोजनालय के स्वामी का घर दुकान के ही पीछे है। बीती मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते शिवा भोजनालय में आग लग गई। आग ने शिवा भोजनालय के समीप सेलून की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। घटना की जानकारी मिलने पर भोजनालय और सेलून दुकान के स्वामी जब तक पहुंचे तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दमकल की गाड़ियां जब तक आप पर काबू पाती तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।शिवा भोजनालय के स्वामी के मुताबिक उनके लगभग तीन से चार लाख और सेलून स्वामी के मुताबिक उनका एक से डेढ़ लाख तक का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी रोजी-रोटी कमाने का जरिया एकमात्र ही दुकान थी। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत पटाखों के कारण दुकान में आग लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर ठुकराल मौके पर पहुंचे और उन्होंने हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर