spot_img

Rudrapur : श्री बालाजी जी धाम में लगा रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया रक्तदान, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

कल होगा दरबार व भंडारे का आयोजन
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शहर के भगवान में स्थिति श्री बालाजी धाम की स्थापना दिवस पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालाजी भक्तों ने रक्तदान किया।
श्री बालाजी भक्त भारत भूषण चुघ ने बताया कि भगवान में श्री बालाजी धाम की नींव आज से पाज वर्ष पहले रखी गई,जिसकी स्थापना दिवस पर हर वर्ष कार्यक्रम किया जाता है।इस वर्ष कल निशान यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बालाजी के भक्त शामिल हुए थे,आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 51 लोगों द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने का आह्वान किया। चुघ ने कहा शुक्रवार को आंतिम दिन बाला जी का दरबार के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

चुघ ने बताया कि श्री बालाजी जी धाम अस्थाई का केंद्र बन चुका है,बड़ी संख्या में दूर दूर से लोग यह पहुंचकर श्री बालाजी जी धाम में अपना मत्था टेककर, बाबाजी का आर्शीवाद लेते हैं। उनकी मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान सुरेन्द्र कुमार, कैलाश राजपूत, प्रवीन सूरी, पवन जिंदल, रवि बटला, हर्षित ग्रोवर, उत्कर्ष पंत, मुकेश घई, हर्ष जिंदल, संचित चालवा, मोहित राजपूत, एसपीएस नेगी समेत तमाम बालाजी भक्त मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर