न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भारत विकास परिषद्, रूद्रपुर शाखा द्वारा प्रथम नवरात्र एवं नव संवत 30 मार्च, 2025 पर अपने नवनिर्मित स्थाई प्रकल्प महिला कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह प्रकल्प माता कोकिला देवी बाल विकास सरस्वती विद्या मंदिर, रमपुरा में शुरू किया गया है।

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा, सेवा प्रकल्प के संगठन मंत्री डालचंद भाईसाहब, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोरा एवं प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल जी ने संयुक्त रूप से प्रथम हवन में भाग लिया तत्पश्चात लोकार्पण किया। उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय वित्त सचिव दीपक अरोरा, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक अमित गंभीर, शाखा अध्यक्ष विष्णु कुमार सक्सेना, सचिव राहुल सिंघल, कोषाध्यक्ष शक्ति बाठला, महिला संयोजिका गुंजन खेड़ा, उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपसचिव जतिन अग्रवाल एवं राजेंद्र सहाय, परिषद के सदस्यगण विजय भूषण गर्ग, हरनाम चौधरी, राज कुमार बिंदल, कीर्ति निधि शर्मा, राजेश सलूजा, राकेश बंसल, सुनीता खेड़ा, सीमा बिंदल उपस्थित थे।