सुरेश पांडे ने संघ की सामाजिक और धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में जनता इंटर कॉलेज से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए वापस जनता इंटर कॉलेज तक स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश पांडे प्रान्तीय अध्यक्ष बनवासी कल्याण आश्रम जी ने बताया कि आज के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।

उन्होंने कहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने को हैं संघ निरंतर बढ़ता जा रहा है एवं सरिषटि के आरंभ व उत्पत्ति, हिन्दू धर्म पर प्रकाश डाला व आज वर्ष प्रतिपदा के विशेष दिन की महत्ता बताई, संघ ने समाज की समस्त बुराइयों को दूर करने का निरंतर प्रयास किया है तथा निरंतर करता जा रहा है संघ अपने कई अनुसांगिक संगठनों द्वारा समाज के बीच कार्य कर रहा है समाज में ऊंच नीच का भेदभाव दूर करने के लिए समरसता के रूप में संगठन काम करता है धर्म को जीवित रखने के लिए धर्म जागरण के रूप में कार्य करता है पर्यावरण की चिंता करते हुए पर्यावरण एवं जल संरक्षण के रूप में संगठन काम करता है गांव को जीवित रखने के लिए ग्राम भारती के रूप में काम करता है। उन्होंने बताया समाज का कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जिस कार्य की चिंता राष्ट्रीय स्वयंसेवक ना कर रहा हो।


इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला संघचालक अशोक जायसवाल, नगर संघचालक लक्ष्मीनारायण, गजेन्द्र सिंह सन्धू, जिला प्रचारक जितेंद्र, बलवीर, जिला कार्यवाह समरपाल नगर कार्यवाह विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे।