न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 49 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू के नेतृत्व में किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता वनशक्ति मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने हवन यज्ञ का आयोजन किया और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु होने की कामना की। उसके पश्चात उन्होंने केक काटकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम धामी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल वितरित किए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिश्रा ने कहा की मुख्यमंत्री धामी युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं जिनके नेतृत्व में राज्य का निरंतर विकास किया जा रहा है और उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विधायक शिव अरोरा ने कहा युवाओं और किसानों के लिए सरकार सदैव हितैषी रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी।
बंशक्ति मंदिर में हवन पूजन एवं सत्यनारायण भगवान की कथा की गई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन वर्ष के अवसर पर बंशक्ति मंदिर पर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन पूजन किया गया एवं सत्यनारायण भगवान की कथा की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कथा में भाग लेने वालों की सूची
जिसमें विधायक शिव अरोऱा, दर्जा राज मंत्री उत्तम दत्ता, विनय बतरा, हिमांशु शुक्ला, सुरेश खोली, मोहन तिवारी, गोपाल पटेल, विवेक त्रिपाठी, जितेंद्र, संधू, तरुण दत्ता, भानु, उमेश, अशोक, गणेश तिवारी, अशोक तेजपाल, रघुनाथ कुमार, रचित सिंह, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट, धर्मेंद्र सैनी, छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।